छत्तीसगढ़

हत्या कर तालाब किनारे फैंका शव।

घटना स्थल का पुलिस की टीम जांच कर रही है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार, मनोज कुमार नट (40) बोल सुन नहीं सकता था। वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ तालाब किनारे झुग्गी बनाकर और भीख मांग कर अपने और परिवार का जीवन यापन करता था।

शुक्रवार की रात 10 बजे मनोज कुमार घर से खाना खाने के बाद निकला था। घर वापस नहीं आने पर खोजबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं पता चला था। शनिवार की सुबह 8 बजे मनोज कुमार नट का शव घर से 50 मीटर दूर तालाब के किनारे मिला।

DSP अनिल कुर्रे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम सीन एक्सपर्ट को भी घटना स्थल में बुलाया गया। जहां आस-पास के खून के निशान मिले हैं, जिसे जांच के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा जाएगा।

Rakesh Nirala

❤️ज़ी न्यूज़ 18 सारंगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ.. टीम ज़ी न्यूज़ 18सारंगढ़❤️

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button